Homeप्रदेशझारखण्डजोमेटो में कार्यरत डिलीवरी बॉय ने दिखाई दरियादिल

जोमेटो में कार्यरत डिलीवरी बॉय ने दिखाई दरियादिल

पाकुड़ : शनिवार रात करीब आठ बजे मालपहाड़ी सड़क स्थित टाटा मोटर्स के सामने सड़क पर एक व्यक्ति की दो पहिया वाहन खराब हो गई थी जो अपने वाहन के साथ सड़क किनारे खड़ा था। इतने में जोमैटो के डिलीवरी बॉय इस सड़क होकर अपने ग्राहक को माल पहुंचाने के लिए माल पहाड़ी की ओर जा रहा था तो उसकी नजर उस दो पहिया वाहन पर पड़ी और वे रुक कर उस व्यक्ति से पूछा तो उन्होंने कहा कि वाहन खराब हो गई है अचानक, स्टार्ट नहीं हो रहा है। इतने में अपनी इंसानियत को दिखाते हुए जोमैटो के डिलीवरी बॉय ने उनको कहा कि मैं धक्का देता हूं थोड़ी दूर पर गेराज की दुकान है वहां तक पहुंच जाने के बाद गाड़ी ठीक हो जाएगी और जोमैटो ब्वॉय के द्वारा उस व्यक्ति को मानवता के नाते धक्का देखकर मंजिल तक पहुंचाने का कार्य किया गया। इस प्रकार की इंसानियत और मानवता आज के समय पर हर व्यक्ति के साथ होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular