Homeप्रदेशझारखण्डन नाला और न सफाई , वार्ड नंबर 10 का हालत दयनीय

न नाला और न सफाई , वार्ड नंबर 10 का हालत दयनीय

पाकुड़ : नगर परिषद में भले नई सरकार बन गई इस उम्मीद के साथ की पूरा नगर परिषद क्षेत्र में बेहतर कार्य बेहतर विकास होगा लेकिन आज भी वार्ड नंबर 10 तांतीपाड़ा में स्थिति आज भी दयनीय है। स्थानीय मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सड़क तो है लेकिन आज तक नाला का निर्माण नहीं हुआ है जिसके कारण हमेशा सड़क पर पानी जमा रहता है। रविंद्र अग्रवाल एवं उत्तम जायसवाल ने बताया कि कई बार इस मामले को लेकर नगर परिषद में शिकायत की गई है लेकिन आज तक नगर परिषद की ओर से इस पर सकारात्मक पहल नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि इस सड़क पर स्ट्रीट लाइट भी उपलब्ध नहीं है जिसके कारण शाम होने के बाद पूरा रास्ता अंधेरा में डूब जाता है । वहीं पास के मैदान में शाम के वक्त पियक्कड़ों का अड्डा जमा रहता है जिससे स्थानीय मोहल्ले के लोगों एवं महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर अक्सर स्थानीय महिलाओं को पूजा त्यौहारों में आने जाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular