पाकुड़ अपडेट : जिला शिक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ के दिशा-निर्देशों के आलोक में आज दिनांक 06.05.2026 (बुधवार) को झारखण्ड राज्य ओलम्पियाड- 2025 के द्वितीय चरण की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन पूर्वाहन 10.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक किया गया। इस जिला स्तरीय परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ राज +2 को एकमात्र परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया था। इस परीक्षा के लिए जिले से कुल 33 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया था।

परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। कुल 33 परीक्षार्थियों में से सभी 33 उपस्थित रहे (कक्षा 7 से 12 छात्र, कक्षा 8 से 10 छात्र और कक्षा 9 से 11 छात्र)। किसी भी परीक्षार्थी की अनुपस्थिति दर्ज नहीं हुई। अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में कदाचार मुक्त परीक्षापरीक्षा के पारदर्शी और सुचारु संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। राजू नन्दन साहा (प्रभारी प्रधानाध्यापक) को इस परीक्षा केन्द्र का केन्द्राधीक्षक नियुक्त किया गया था। सुधा कुमारी (प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, हिरणपुर) को केन्द्र पर्यवेक्षक के रूप में नामित किया गया था।

संबंधित पर्यवेक्षक एवं केन्द्राधीक्षक संयुक्त रूप से कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिम्मेवार थे। प्रश्न-पत्र एवं ओ.एम.आर शीट की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रखण्ड संसाधन केन्द्र पाकुड़ को बजगृह बनाया गया था तथा सुमिता मराण्डी (प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, पाकुड़) को बजगृह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया था। झारखण्ड अधिविद्य परिषद् के मानकों के अनुरूप परीक्षा संपन्न कराने में प्रतिनियुक्त वीक्षकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। परीक्षा कक्ष में वीक्षक के रूप में नसीम दफादार, मुकुल हुसैन और मीना हेम्ब्रम आदि ने उत्कृष्ट कार्य किया।इन वीक्षकों ने मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की गहनता से जाँच की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी छात्र-छात्रा परीक्षा केन्द्र पर मोबाईल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं वर्जित सामग्री लेकर प्रवेश न करे। उनके कुशल प्रबंधन के कारण परीक्षा के दौरान पूरी तरह से अनुशासन और शांति बनी रही। सभी अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और वीक्षकों के समन्वित प्रयास से झारखण्ड राज्य ओलम्पियाड- 2025 की यह परीक्षा पूर्णतः शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई ।
