Homeप्रदेशझारखण्डबंगाल-असम की जीत पर गोपीनाथपुर में भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

बंगाल-असम की जीत पर गोपीनाथपुर में भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

पाकुड़ अपडेट : ऐतिहासिक जीत बंगाल,असम और पुदुचेरी में भाजपा का विजय उत्सव” पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में पाकुड़ के गोपीनाथपुर में एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पिंकी मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों के साथ मिली यह प्रचंड जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है।

यह जीत केवल नेताओं की नहीं, बल्कि हर एक कार्यकर्ता और आम जनता की जीत है। उनके नेतृत्व में मिली यह ऐतिहासिक सफलता देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे विश्वास जताया कि इसी तरह झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और बहुत जल्द यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया जाएगा। मौके पर रिंकू मंडल, उपासी मंडल, काजल मंडल, बिप्लब मंडल, चंद्रकांत मंडल,राहुल देव सरकार, प्रधान मंडल, रंकुश मंडल, दिवाकर मंडल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular