पाकुड़ अपडेट : पुराने सिक्के की खरीद बिक्री में लाखों की कमाई का झांसा देकर सदर प्रखंड के नंदीपाड़ा, हीरानंदानपुर का रहने वाला अमित भास्कर ठगी के शिकार बने। मामले को लेकर शनिवार अमित आवेदन एवं ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए सारा प्रमाण लेकर नगर थाना पहुंच कर न्याय की गुजर लगाई। उन्होंने कहा कि कुल 10250 रुपए ऑनलाइन फोनपे के माध्यम से ठगो द्वारा दिया गया नंबर 9813067331 पर दिया गया।

दरअसल 9006317056 नंबर से अमित के पास पुराना नोट का फोटो आया एवं फोन पर दो लाख मिलने की बात कही गई, जिसके झांसे में आकर उन्होंने पैसा भेजा, लेकिन मामला यहां थमा नहीं, उसके बाद और पैसों की मांग की गई, नहीं देने पर जेल जाने की बात कह है, वही पैसे नहीं देने पर गाली गलौज भी किया गया। उन्होंने कहा कि व्हाट्सएप पर एक पुलिस की वर्दी में कोई अधिकारी का फोटो लगा हुआ था एवं जेल भेजने की बात भी कह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
