Homeप्रदेशझारखण्ड19 जुलाई तक बीएलओ को जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, 18 व 20...

19 जुलाई तक बीएलओ को जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, 18 व 20 जुलाई को मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

रांची डेस्क : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 19 जुलाई तक अपना इन्यूमरेशन (गणना) फॉर्म संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को हर हाल में जमा कर दें, ताकि फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18 जुलाई और 20 जुलाई को संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे।

जिन मतदाताओं ने अब तक अपना गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं किया है या भरा हुआ प्रपत्र जमा नहीं किया है, वे इन दोनों दिनों में अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी मतदाताओं का सहयोग आवश्यक है। समय पर गणना प्रपत्र जमा होने से मतदाता सूची के अद्यतन एवं डिजिटाइजेशन का कार्य सुचारु रूप से पूरा किया जा सकेगा।

उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और निर्धारित समय के भीतर अपने बीएलओ को इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। साथ ही जिन मतदाताओं का फॉर्म अभी तक नहीं भरा गया है, वे 18 एवं 20 जुलाई को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर बीएलओ से संपर्क करें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular