Homeक्राइमबंद घर से अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर के साथ दो को...

बंद घर से अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर के साथ दो को भेजा जेल

पाकुड़: राज्यव्यापी नशामुक्त जनजागरूक अभियान के तहत हिरणपुर पुलिस ने ग्राम घाघरजनी स्थित बंद घर से अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर के साथ कृष्ण कुमार साहा एवं सूरज कुमार दुबे को गिरफ्तार कर भेजा जेल। प्रेस वार्ता के माध्यम से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े घर में अवैध नशा का कारोबार हो रहा है, जिसपर विशेष छापेमारी दल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में घटित किया गया।

छापेमारी में आरोपी के साथ ब्राउन शुगर 25 ग्राम, गांजा 1.6 किलो, चार इलेक्ट्रॉनिक माप तोल मशीन, चिलम एक , पैकिंग करने हेतु 1000 पीस प्लास्टिक एवं एक काला रंग का बाइक भी बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी में सूरज कुमार दुबे का पहले से भी कई कांड में आरोपी रह चुके है।

छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सह हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गौतम कुमार दास, जैना बालमुचु, सहायक अवर निरीक्षक सूरजमाल पासवान, हरिवंश साव, रामरतन साहा, सहित आरक्षी अनिल कुमार साह, लक्ष्मी प्रसाद पासवान, अभिनय कुमार रजक शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular