Homeबड़ी खबरेमुख्यमंत्री पहुंचे नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में

मुख्यमंत्री पहुंचे नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन में

रांची / एजैंसी: नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders’ Consultation का पहला दिन अत्यंत ऊर्जावान, प्रेरणादायक और सार्थक रहा है। देश को जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो से औद्योगिक क्रांति देने वाला युवा झारखंड नई दिशा पर तेज गति से बढ़ रहा है। हेमंत सोरेन ने x पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज देश-विदेश से आए उद्योग जगत, टेक्नोलॉजी क्षेत्र और पॉलिसी एक्सपर्ट्स के साथ विस्तृत चर्चा हुई।

Google, Oracle, Microsoft, IBM, आदि सहित कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान झारखंड के Digital Future, AI, Digital Governance, Electronics Manufacturing, Skilling और investment की अपार संभावनाओं पर मंथन हुआ।

आज एक बार फिर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि झारखंड केवल अपनी समृद्ध खनिज संपदा के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी युवा प्रतिभा, नॉलेज, इनोवेशन और मानवीय क्षमता के बल पर भी देश-दुनिया में नई पहचान बना सकता है। क्योंकि युवा झारखंड ने यह प्रण लिया है कि –

हमारी पहचान सिर्फ Mines से नहीं, Minds से भी हो

सिर्फ Extraction नहीं, Innovation से भी हो

सिर्फ Growth नहीं, Inclusive Growth से भी हो

हमारी सरकार investment को केवल उद्योग लगाने तक सीमित नहीं मानती, बल्कि एक ऐसे मजबूत इकोसिस्टम के निर्माण पर बल देती है, जहाँ बेहतर नीतियाँ, विश्वसनीय आधारभूत संरचना, कुशल मानव संसाधन, तकनीक, पारदर्शी शासन और सतत विकास साथ-साथ आगे बढ़ें।

कल इस कंसल्टेशन का दूसरा दिन पर्यटन और औद्योगिक निवेश पर केंद्रित होगा। झारखंड अपनी प्राकृतिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक क्षमताओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेगा। विभिन्न संस्थानों के साथ महत्वपूर्ण MoU भी किये होंगे, जो निवेश, रोजगार, इनोवेशन और एक समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित झारखंड के निर्माण की दिशा में नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular