पाकुड़ : टिन बांग्ला मैरिज हॉल के समीप महीनों से जमा गंदगी की शिकायत मिलने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती शबरी पाल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सफाई कार्य करवाया। नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमा कचरे एवं गंदगी की साफ-सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ कराया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई किए जाने से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है। आम नागरिकों की समस्याओं की जानकारी मिलने पर उसका यथासंभव शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील की कि शहर को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें। नगर परिषद का संदेश— “स्वच्छ शहर, स्वस्थ शहर”।
[wps_visitor_counter]

