Homeप्रदेशझारखण्डMMDR Amendment Bill के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति पर झामुमो की...

MMDR Amendment Bill के खिलाफ बड़े आंदोलन की रणनीति पर झामुमो की बैठक

पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में झामुमो केंद्रीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक गतिविधियों और केंद्र के MMDR Amendment Bill 2026 के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पाकुड़ जिले से झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय सदस्य हाजी समद अली, जिला सचिव माइकिल मुर्मू, केंद्रीय सदस्य श्याम यादव, केंद्रीय सदस्य सुनील टुडू एवं केंद्रीय सदस्य उमर फारूक शामिल हुए। बैठक के दौरान राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू सहित पार्टी के कई सांसद एवं विधायक भी मौजूद रहे। बैठक में MMDR Amendment Bill 2026 के विरोध में व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पार्टी नेताओं ने बिल के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन की तैयारी पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular